BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में ’एनीमिया मुक्त भारत’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक...

मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में ’एनीमिया मुक्त भारत’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

 

 

 

श्रावस्ती, 21 सितम्बर, 2026। सू0वि0। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, भिनगा, श्रावस्ती में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0 सिंह की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एम्स गोरखपुर, यूनिसेफ एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में जनपद श्रावस्ती का प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन है। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, ताकि गुणवत्ता एवं प्रदर्शन को बनाए रखा जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देश दिए गए कि गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं तथा गैर-गर्भवती गैर-धात्री महिलाओं को आयरन की गोलियों का वितरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनके उपभोग की नियमित निगरानी भी की जाए। 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप का वितरण कराते हुए समय से रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। डीवीडीएमएस पोर्टल के माध्यम से दवाओं की आपूर्ति तथा एचएमआईएस पोर्टल पर रिपोर्टिंग की गुणवत्ता को बनाए रखा जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उदयनाथ, यूनिसेफ के प्रतिनिधि अनुराग सिंह सहित अन्य हेल्थ पार्टनर्स उपस्थित रहे।