
बलरामपुर नगर पालिका सदर सभागार में आयोजित एक सांस्कृतिक संध्या समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, अधिवक्ता हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता हरिराम पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ और अधिशासी अधिकारी लाल चंद मौर्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर यह सम्मान प्रदान किया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरिराम पांडेय ने विधि व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अधिवक्ता हितों के लिए उनकी सक्रियता और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित कर नगर पालिका स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस सम्मान पर अधिवक्ता समाज और उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अमरेश बहादुर सिंह, रामगोपाल पांडेय एडवोकेट, विजय प्रताप सिंह एडवोकेट, डॉ. एसके वर्मा, मनीष सिंह ‘बॉबी’, विनोद अग्रवाल एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी और पीसीसी मारकंडे मिश्रा एडवोकेट सहित कई अन्य लोगों ने वरिष्ठ अधिवक्ता हरिराम पांडेय को बधाई दी। सभी ने उनके सामाजिक और अधिवक्ता हितों में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
Home लेटेस्ट न्यूज़ बलरामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता हरिराम पांडेय सम्मानित:विधि और समाज सेवा में उत्कृष्ट...































