Home लेटेस्ट न्यूज़ ललिया में दुकान पर हमला, पांच के खिलाफ केस:राशन कम तौलने के...

ललिया में दुकान पर हमला, पांच के खिलाफ केस:राशन कम तौलने के विवाद में दो भाइयों से मारपीट

0
0


ललिया थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक दुकान पर बैठे व्यक्ति और उसके भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंहपुर निवासी विजय कुमार चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कोटेदार निब्बर द्वारा राशन कम तौलकर दिए जाने को लेकर उन्होंने और कुछ ग्रामीणों ने पहले शिकायत की थी। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष से उनका पुराना विवाद चल रहा था। विजय कुमार के अनुसार, बीते शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान पर कुर्सी पर बैठे थे। तभी निब्बर, अनिल कुमार, मोहित, कमलेश और निरंजन वहां पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से विजय कुमार पर हमला कर दिया। आरोप है कि लात-घूंसों और थप्पड़ों से भी मारपीट की गई, जिससे विजय कुमार के सिर में चोटें आईं। विजय कुमार को बचाने पहुंचे उनके भाई प्रदीप कुमार के साथ भी लाठी-डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की गई, जिससे उनके पैर में चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी कुर्सी तोड़ दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाना ललिया निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने पुष्टि की कि निब्बर, अनिल कुमार, मोहित, कमलेश और निरंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here