BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती में घर से नकदी-जेवरात चोरी:परिवार लखनऊ दवा कराने गया था, जांच...

श्रावस्ती में घर से नकदी-जेवरात चोरी:परिवार लखनऊ दवा कराने गया था, जांच में जुटी पुलिस

श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना इलाके के मिश्रौलिया गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। जब परिवार वापस लौटा, तब उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि वह दवा कराने लखनऊ गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। चोरों ने घर से करीब 25 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चार जोड़ी कील, एक झाला और नथुनी समेत कई जेवरात चुरा लिए। जब पीड़ित घर लौटे तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे चोरी का पता चला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। इस चोरी के बाद गांव में डर का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here