श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड की ग्राम पंचायत कोडरी दीगर रामपुर कटेल में बना सामुदायिक शौचालय कई महीनों से खराब पड़ा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इस सामुदायिक शौचालय में पानी की टंकी नहीं लगी है। वाटर सप्लाई के पाइप भी नहीं हैं। इसकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है, जिससे यह पूरी तरह से बेकार हो गया है। स्थानीय ग्रामीण सूबेदार विश्वकर्मा, किशोर कुमार राव, बरसाती लाल विश्वकर्मा और भगत राम पासवान समेत कई लोगों ने इस बारे में ग्राम प्रधान ईमानदार को बताया था। प्रधान ईमानदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि वे इसे जल्द ही ठीक करवा देंगे। हालांकि, एक महीना बीत जाने के बाद भी प्रधान ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से मदद की गुहार लगाई है।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कोडरी दीगर में सामुदायिक शौचालय क्षतिग्रस्त:कई महीनों से खराब, पानी-पाइप नहीं; प्रधान...
किराना दुकान के रैक में मिला जहरीला सांप:दुकानदार ने देखा तो...
जमुनहा में एक किराना दुकान के रैक में जहरीला सांप मिलने से हड़कंप मच गया। दुकान मालिक ने सांप को देखते ही इसकी...



























