Home उत्तर प्रदेश केन्द्रीय मंत्रियों ने डॉ. प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

केन्द्रीय मंत्रियों ने डॉ. प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

0
0

डॉ. प्रणब मुखर्जी सेवा, समर्पण और लोकतंत्र की प्रेरक गाथा है: राजनाथ सिंह नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। एक बेहतरीन प्रशासक और विद्वान, प्रणब दा ने सार्वजनिक जीवन में अपनी दशकों लंबी यात्रा के दौरान देश और उसके संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश किया। उनकी अमिट विरासत नए नेताओं के लिए प्रेरणा बनी हुई है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि असाधारण मेधा के धनी और विद्वान राजनेता, प्रणब दा ने अपनी बुद्धिमत्ता, राजनीतिक सूझ-बूझ और संसदीय परंपराओं की गहरी समझ से भारत के सार्वजनिक जीवन को समृद्ध किया। विभिन्न विचारों को एक साथ लाने और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर आम सहमति बनाने की उनकी क्षमता उनके विशिष्ट सार्वजनिक जीवन की पहचान थी। राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा और भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं में उनके अमूल्य योगदान को सदैव कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शिक्षाविद् और प्री-प्राइमरी शिक्षा की अग्रदूत, पद्म भूषण ताराबाई मोदक की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिए समर्पित आपका जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से आप देशवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारितामंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय राजनीति के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, विद्वता, सादगी और कर्मठता के प्रतीक, पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘भारतरत्न’ प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। एक अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक एवं आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने में आपका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here