Home उत्तर प्रदेश लखनऊ में सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ में सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

0
0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे एक महिला की लाश मिली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि डीआरएम पुलिया के पास सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अपर पुलिस उपायुक्त मध्य व अन्य उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया, जो मौके पर पहुँचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी बिन्दुओं को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here