Home लेटेस्ट न्यूज़ इंडियन बैंक रामनगर शिवपुरा में नेटवर्क समस्या:कनेक्टिविटी न होने से ग्राहक लेन-देन...

इंडियन बैंक रामनगर शिवपुरा में नेटवर्क समस्या:कनेक्टिविटी न होने से ग्राहक लेन-देन के लिए परेशान

0
0


बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा स्थित इंडियन बैंक की रामनगर शिवपुरा शाखा में कनेक्टिविटी की समस्या के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नेटवर्क न होने के चलते बैंक में लेन-देन नहीं हो सका, जिससे उपभोक्ता दिन भर जमा और निकासी के लिए इंतजार करते रहे। खाताधारक निर्मला, सीताराम, लाल मोहम्मद, उस्मान, कामता प्रसाद, बड़े लाल, दिनेश कुमार और मालती ने बताया कि यह खेती-किसानी का पीक समय है, जब तिलहन और दलहन की बुवाई चल रही है। उनके पास फल और सब्जियां खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं। छोटे लाल, प्रेम कुमार, दिनेश कुमार और सीमा जैसे अन्य ग्राहकों ने शिकायत की कि दिन भर बैंक के सामने पैसे के लिए इंतजार करने के बावजूद उन्हें जनसुविधा केंद्र से भुगतान लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। छोटकउ और सोखा ने भी बताया कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक मानवेन्द्र पटेल ने बताया कि कनेक्टिविटी न होने के कारण खाताधारकों को परेशानी हुई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समस्या के बावजूद कैश का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here