Home लेटेस्ट न्यूज़ बलरामपुर के सोनपुर में गहराया बिजली संकट:दो दर्जन ग्रामीणों ने एसडीओ को...

बलरामपुर के सोनपुर में गहराया बिजली संकट:दो दर्जन ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

0
3


तुलसीपुर पावर हाउस के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर में बिजली संकट गहरा गया है। लापरवाही से ग्रामीण परेशान हैं। कोयलाबास फीडर के तहत अनंतराम मौर्य के घर के पास लगा मात्र 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 2 किलोमीटर तक 60 से 70 घरों को बिजली आपूर्ति कर रहा है, जिससे भारी ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर राम कैलाश, पंकज मौर्या, नौशाद, वली मोहम्मद, अनवर सहित दो दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन विद्युत एसडीओ तुलसीपुर को सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि भारी ओवरलोड के कारण बिजली के तार जगह-जगह जलकर जमीन पर गिर जाते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। पिछले डेढ़ साल में लगभग 15 से 20 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 13 अगस्त को लगाया गया एक नया ट्रांसफार्मर भी 15 अगस्त की रात को जल गया। तब से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है और कोई नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पूर्व जेई दयाराम ने मौके का निरीक्षण कर जर्जर तारों को बदलने और 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एक अनुमान (एस्टीमेट) बनाकर विभाग को भेजा था। हालांकि, आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत के बावजूद विभाग इस मामले पर मौन है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अधिशाषी अभियंता से जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलने और 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है ताकि बिजली संकट का स्थायी समाधान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here