Home लेटेस्ट न्यूज़ आवारा पशु से टकराकर गिरे पति-पत्नी:बलरामपुर के कोडारी रोड पर हादसा, महिला...

आवारा पशु से टकराकर गिरे पति-पत्नी:बलरामपुर के कोडारी रोड पर हादसा, महिला गंभीर घायल

0
0


बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र में मथुरा-कोडारी मार्ग पर कठौवा गांव के पास एक बाइक आवारा पशु से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जिसमें महिला को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद आपदा मित्र राम जी, जो पतझी कला (कठौवा) निवासी धनीराम के पुत्र हैं, ने बताया कि बाइक सवार का नाम राकेश है। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल भेजा गया। हालांकि, घायलों के निवास स्थान के बारे में अभी तक सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here