Home उत्तर प्रदेश निषाद समाज ने विमुक्ति दिवस पर अधिकारों को लेकर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री,...

निषाद समाज ने विमुक्ति दिवस पर अधिकारों को लेकर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

0
6

बस्ती – निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक निषाद एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मराज निषाद के नेतृत्व में सोमवार को निषाद समाज के लोगों ने विमुक्ति दिवस पर शास्त्री चौक क्षेत्र में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह सचिव भारत सरकार नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपा।भेजे ज्ञापन में विमुक्त जनजाति (डीएनटी) एवं निषाद वंश की उपजातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने तथा जातिगत जनगणना में सही स्थिति दर्ज किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि निषाद वंश की विभिन्न पर्यायवाची जातियों को जनगणना में एक ही नाम के अंतर्गत दर्ज किया जाए तथा ‘मझवार’ के कॉलम में विमुक्त जनजाति (डी-टी-)  का उल्लेख किया जाए, जिससे समाज की वास्तविक संख्या का सही आंकलन हो सके। निषाद समाज ने उत्तर प्रदेश में निषाद वंश की सभी पर्यायवाची जातियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर अनुसूचित जाति (एस.सी.)  की सूची में शामिल करने की मांग की। साथ ही संविधान समीक्षा आयोग की सिफारिशों के अनुरूप विमुक्त जनजातियों को शिक्षा, नौकरी और राजनीति में आरक्षण तथा पेंशन की सुविधा दिए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई।इसके अलावा वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए निषाद वंश के सेनानियों के गांवों को ‘आदर्श शहीद गांव’ घोषित करने और उनके परिवारों को स्वतंत्रता सेनानी सम्मान दिए जाने की मांग रखी गई।जिला अध्यक्ष अशोक निषाद और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मराज निषाद ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि निषाद समाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि डॉ. संजय निषाद लगातार निषाद समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज की जायज मांगें जल्द पूरी होंगी।प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान अजय कुमार निषाद, ज्ञान प्रकाश निषाद, हरिप्रसाद साहनी, पीताम्बर, गोरखनाथ निषाद, धनपत कुमार, बृजमोहन निषाद, प्रेमचंद निषाद, यमुना निषाद, विजय कुमार निषाद, रेनू निषाद, योगेंद्र कुमार गौतम, सोहनलाल, वृजमोहन निषाद, विजय कुमारी, बृजेश निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here