
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के दहियर गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर एक ग्रामीण के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुनील कुमार पुत्र परीदीन ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार वह 29 अगस्त की रात करीब 9 बजे अपने घर पर बैठा था। तभी गांव का ही प्रकाश कुमार उर्फ परकाशी पुत्र अज्ञात वहां आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर परकासी ने अपने दो बेटों हरिओम और सूरज को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने एकराय होकर सुनील कुमार के साथ बुरी तरह मारपीट की और ईंट-पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।


























