Home उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स डकैती में शामिल पांचवां बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

ज्वैलर्स डकैती में शामिल पांचवां बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

0
3

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में करीब पांच माह पहले ज्वैलर्स की कार को ओवरटेक कर रोकने के बाद लाठी-डंडों से हमला कर लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने की चेन व मोबाइल छीनने की वारदात में शामिल पांचवें बाल अपचारी को पुलिस ने रविवार को संरक्षण में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना निवासी ज्वैलर्स हेमंत गुप्ता उर्फ नीरज अपने भाई शंकर गुप्ता के 6अप्रैल को मोहनलालगंज कस्बे के एक रिसार्ट में आयोजित पार्टी में शामिल होकर कार से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन अज्ञात दबंगो ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया और दोनों भाइयों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने की चेन व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ित हेमंत गुप्ता की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास व डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।विवेचना के दौरान पुलिस को घटना में शामिल पांचवें आरोपी के नाबालिग होने की जानकारी मिली। रविवार को पुलिस टीम ने उसे संरक्षण में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।वहीं घटना में शामिल छठे आरोपी शुभम सिंह के विदेश भाग जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश और उसे वापस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here