Home उत्तर प्रदेश बिजनौर में आतंक मचाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली...

बिजनौर में आतंक मचाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत

0
1

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना नांगल सोती क्षेत्र के सोफतपुर में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में बीती रात एक गुलदार कैद हो गया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे गुलदार के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। खेत स्वामी सुरेश पाल और अन्य ग्रामीणों ने पिंजरे में गुलदार को फंसा देखकर तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे सहित राजगढ़ वन विभाग के कार्यालय ले गई। वन विभाग के अनुसार पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब तीन वर्ष है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा गुलदार को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ समय से क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां देखी जा रही थीं। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग ने करीब तीन-चार दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए सुरेश पाल के खेत में पिंजरा लगाया था। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों में व्याप्त भय कम हुआ है। ग्रामीण गौतम, अरुण, विनीत, राजकुमार और पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी कई गुलदार देखे जा चुके हैं।  पकड़ा गया गुलदार भी कुछ दिन पहले दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने विभाग से क्षेत्र में दोबारा पिंजरा लगाने की मांग की है। मौके पर राजगढ़ वन क्षेत्र अधिकारी देव ऋषि सक्सेना, उपक्षेत्र वन अधिकारी महिपाल सिंह, वन दरोगा मदनपाल, शिवम कुमार सहित वनकर्मी जसवीर, पवन, महावीर सिंह और बबलू सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here