BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम बंधु, बंधुआ श्रम, जिला टास्क फोर्स असंगठित...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम बंधु, बंधुआ श्रम, जिला टास्क फोर्स असंगठित बोर्ड की बैठक सम्पन्न*

 

श्रावस्ती, 22 सितंबर, 2026। सू0वि0। श्रम बंधु, बंधुआ श्रम, जिला टास्क फोर्स असंगठित बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर नियमित संयुक्त प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। चिन्हित बाल श्रमिकों के पुनर्वास, विद्यालयों में नामांकन तथा शिक्षा से जोड़ने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग एवं सहयोगी संस्था AVA द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अभियान को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभागीय समन्वय, नियमित निरीक्षण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को निरंतर संचालित करने पर जोर दिया गया। साथ ही जनपद में लेबर अड्डा बनवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गए, जिसके अनुपालन में ज़िलाधिकारी महोदया को अवगत कराया गया कि उपज़िलाधिकारी महोदय से समन्वय स्थापित करते हुए विकास भवन के पीछे लेबर अड्डे के निर्माण हेतु भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है

अंत में अध्यक्ष महोदया ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं शासन की मंशानुसार जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

बैठक का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा सहयोगी संस्थाओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।