बस्ती के कप्तानगंज कस्बे में पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर सत्य पैथोलॉजी सेंटर में मंगलवार की देर रात चोरी हो गई। चोरों ने सेंटर से अल्ट्रासाउंड मशीन, दो लैपटॉप और एक सीपीयू समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। इस घटना से स्थानीय व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। बुधवार सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने पैथोलॉजी सेंटर के संचालक को फोन पर चोरी की जानकारी दी। संचालक मौके पर पहुंचे तो सेंटर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अल्ट्रासाउंड मशीन, दो लैपटॉप और सीपीयू समेत अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद आसपास के लोग और व्यापारी मौके पर जमा हो गए। यह पैथोलॉजी सेंटर हाईवे किनारे स्थित है, जहां दिनभर लोगों और गाड़ियों की आवाजाही रहती है। सेंटर के सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है और कप्तानगंज पुलिस चौकी भी सिर्फ 100 मीटर दूर है। ऐसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी होने से व्यापारियों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने पुलिस से इलाके में रात की गश्त बढ़ाने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विश्रामपुर मिनी स्टेडियम में लगा योग शिविर:सेवा संकल्प अभियान के तहत...
महराजगंज के बृजमनगंज विकासखंड स्थित विश्रामपुर मिनी स्टेडियम में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को एक योग शिविर लगाया गया। यह शिविर सेवा संकल्प अभियान...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...














































