खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया प्रतियोगिता का शुभारम्भ
खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार देकर किया सम्मानित

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार जनपद के स्पोर्स्ट्स स्टेडियम भिनगा में ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ के उपलक्ष्य में 29 अगस्त से प्रतियोगिताओं आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज 31 अगस्त 2026 को कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति श्रावस्ती द्वारा 14 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता एवं जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
एथलीट प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सानिया बानो, द्वितीय स्थान शालिनी वर्मा, तृतीय स्थान खुशबू, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सानिया बानो, द्वितीय स्थान फातिमा, तृतीय स्थान खुशबू, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नैना द्विवेदी, द्वितीय स्थान मोहिनी यादव, तृतीय स्थान फातिमा, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नैना द्विवेदी, द्वितीय स्थान मोहिनी यादव, तृतीय स्थान पर कोमल रही।
लंबी कूद प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सानिया बानो, द्वितीय स्थान बीना तिवारी, तृतीय स्थान सुमन, बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मयंक गुप्ता, द्वितीय स्थान अरविंद गोस्वामी, तृतीय स्थान अजीम, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान किशनलाल, द्वितीय स्थान पुष्कर, तृतीय स्थान साहिल, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान किशनलाल, द्वितीय स्थान, बॉबी राणा, तृतीय स्थान अजीम, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बॉबी राणा, द्वितीय स्थान शुभम वर्मा, तृतीय स्थान पर हर्षित राणा रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान मयंक गुप्ता, द्वितीय स्थान, शिवम मौर्य, तृतीय स्थान अब्दुल कादिर रहे।
इसके अलावा जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब प्राप्त किया, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा की टीम उपविजेता रही। उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह किया गया, जिसमें आशुतोष त्रिपाठी एवं आदित्य शर्मा को पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को शिक्षा के साथ जोड़कर जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि खिलाड़ियों में अनुशासन, मेहनत और लगन की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सच्ची मेहनत एवं दृढ़ संकल्प से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस प्रकार राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ।


























