Home लेटेस्ट न्यूज़ रक्षाबंधन पर खाकी और समाज के बीच मजबूत हुआ विश्वास का बंधन

रक्षाबंधन पर खाकी और समाज के बीच मजबूत हुआ विश्वास का बंधन

0
4

 

 

 

श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भिनगा की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी को अपने हाथों से तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियां बांधीं तथा रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक को राखी बांधकर पुलिस एवं समाज के बीच सुरक्षा, विश्वास और आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत करने का सुंदर संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने छात्राओं के स्नेह और अपनत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रक्षाबंधन के इस अवसर पर खाकी और समाज के बीच स्नेह एवं विश्वास की यह आत्मीय अभिव्यक्ति न केवल पुलिस के प्रति आमजन के भरोसे को दर्शाती है, बल्कि सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण समाज की भावना को भी मजबूत करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here