Home लेटेस्ट न्यूज़ रक्षाबंधन पर निकली युवती का शव नहर में मिला:बस्ती जिले में हुई...

रक्षाबंधन पर निकली युवती का शव नहर में मिला:बस्ती जिले में हुई पहचान, पुलिस जांच जारी

0
0


बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में सरयू नहर से एक 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती रक्षाबंधन के दिन बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सोमवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में शोक छा गया। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर महंत गांव के शल्दीजोत निवासी गिरधारी लाल की पुत्री मांशी देवी (19) शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह करीब 10 बजे साइकिल से बाजार जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने थाने में मांशी की गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह भयकडीह गांव के पास सरयू नहर किनारे उसकी चप्पल और साइकिल मिली, जिससे उसके नहर में डूबने की आशंका बढ़ गई। परिजनों ने पुलिस की मदद से नहर और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। रविवार को बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के महरा देउरा गांव के पास सरयू नहर में एक युवती का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव की पहचान मांशी देवी के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। बेटी का शव देखकर मां और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। महदेइया बाजार चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here