Home लेटेस्ट न्यूज़ ऑपरेशन कनविक्शन के तहत घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले...

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹20,000/- के अर्थदंड से दंडित

0
2

 

 

 

श्रावस्ती। विदित है कि महत्वपूर्ण एवं चिन्हित अभियोगों में अपराधियों को सजा दिलाने हेतु पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ महोदय द्वारा प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन कनविक्शन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसकी मॉनीटरिंग अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र महोदय द्वारा भी की जा रही है।उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा महत्वपूर्ण एवं चिन्हित अभियोगों का स्वयं पर्यवेक्षण किया जा रहा है तथा अभियुक्तों को त्वरित सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह सहित संबंधित थाना प्रभारियों एवं पैरोकारों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में मॉनिटरिंग सेल, जिला शासकीय अधिवक्ता एवं कोर्ट पैरोकार की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय ASJ/SPL POCSO श्रावस्ती द्वारा थाना मल्हीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 545/2022, धारा 376, 452, 504, 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त *कन्हैया लाल पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी सिटकहना थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने, गाली-गलौज एवं जान-माल की धमकी देने तथा लैंगिक उत्पीड़न करने के अपराध में दोषसिद्ध पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹20,000/- के अर्थदंड से दंडित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here