श्रावस्ती। थाना हरदत्तनगर गिरंट पर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र अंतर्गत इमिलिया गांव के पास तालाब में एक महिला का शव मिला है।उक्त सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि पारिवारिकजन व ग्रामीण मिलकर के शव को बाहर निकाल कर घर लेकर चले गए हैं, मृतका की पहचान सबीना पत्नी इजराईल उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई। जिनकी शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व हुई थी, प्रथम दृष्टया पारिवारिकजनों द्वारा बताया गया है कि यह थोड़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी जिनका इलाज पिछले 5/7 वर्षों से चल रहा था। क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
उक्त घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान की बाइट-























