BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:छावनी पुलिस ने...

खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:छावनी पुलिस ने 2 बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया, 50 लीटर डीजल बरामद

बस्ती में छावनी पुलिस ने हाइवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई वेन्यू कार, पांच नीले प्लास्टिक के जरिकैन और करीब 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाइवे पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर उनसे डीजल चोरी करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी बरामद किया। छावनी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों बाल अपचारियों को संरक्षण में लेकर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here