BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया:कप्तानगंज में महिलाओं...

हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया:कप्तानगंज में महिलाओं ने की पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही इलाके के अलग-अलग नदी घाटों पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। व्रत रखने वाली महिलाओं ने नदी में स्नान कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना की। हरतालिका तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खास उत्साह दिखा। महिलाएं पारंपरिक कपड़ों और सोलह श्रृंगार में घाटों पर पहुंचीं। स्नान के बाद पूजा के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने बेलपत्र, फूल, फल और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से परिवार के मंगल की प्रार्थना की। व्रती महिलाओं ने बताया कि हरतालिका तीज का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति समर्पण और आस्था का त्योहार है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। इसी मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना से यह कठिन व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा पति पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। व्रती जयंती, दुर्गावती, सुमित्रा और जमुतला ने बताया कि हरतालिका तीज उनके लिए सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति गहरी आस्था का त्योहार है। महिलाओं ने कहा कि वे पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना करती हैं और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करती हैं। शाम को महिलाओं ने पूजा कर हरतालिका तीज की कथा सुनी। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। पूरे इलाके में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here