BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फिर बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर:दुबौलिया तटबंध पर बढ़ा दबाव, ग्रामीणों...

फिर बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर:दुबौलिया तटबंध पर बढ़ा दबाव, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर कई दिनों तक घटने के बाद फिर बढ़ने लगा है। इससे दुबौलिया क्षेत्र के तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। दुबौलिया तटबंध पर नदी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण तटबंध के आसपास निगरानी की जरूरत है। सरयू के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच बाढ़ खंड की टीमें तटबंध के संवेदनशील जगहों पर निगरानी कर रही हैं। नदी के बढ़ते पानी से कटान और तटबंध की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में आशंका है। पिछले दिनों बाढ़ के दौरान दुबौलिया क्षेत्र के कई गांवों में पानी पहुंचने से लोगों को काफी परेशानी हुई थी। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी और तटबंध के बीच बसे आशोकपुर, सुविकाबाबू, बरदिया लोहार, माईपुर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण नदी के रुख पर नजर रख रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो एक बार फिर बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रशासन और बाढ़ विभाग की टीमें तटबंध की स्थिति पर नजर रख रही हैं। ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी और समय पर जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।

संबंधित खबरें