BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश राप्ती का जलस्तर बढ़ने से सब्जी किसान फंसा:NDRF ने सुरक्षित निकाला, श्रावस्ती...

राप्ती का जलस्तर बढ़ने से सब्जी किसान फंसा:NDRF ने सुरक्षित निकाला, श्रावस्ती विधायक मौके पर पहुंचे

श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से मझौवा सुमाल गांव के सब्जी किसान हनुमान प्रसाद मौर्य फंस गए। सूचना मिलने पर श्रावस्ती विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने फोन पर जिलाधिकारी से बात कर किसान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मदद मांगी। डीएम के निर्देश पर NDRF टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने किसान को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर एसडीएम इकौना रवींद्र कुमार, एसएचओ इकौना परमानंद तिवारी, ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने बचाव कार्य में सहयोग किया।

संबंधित खबरें