BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश परसोहना बी-पैक्स गोदाम का टीन शेड आंधी में उड़ा:अंदर रखी 344 बोरी...

परसोहना बी-पैक्स गोदाम का टीन शेड आंधी में उड़ा:अंदर रखी 344 बोरी यूरिया बारिश से भीगकर खराब हुई, लाखों का नुकसान

श्रावस्ती में तेज आंधी से बी-पैक्स परसोहना के खाद गोदाम को नुकसान हुआ। तेज हवाओं से गोदाम का टीन शेड उड़ गया। इससे गोदाम में रखी करीब 344 बोरी यूरिया खाद बारिश की चपेट में आकर खराब हो गई। शेड उड़ने के बाद गोदाम में रखा यूरिया स्टॉक बारिश में भीग गया। पानी और नमी के कारण खाद पूरी तरह बेकार हो गई। समिति को इस घटना से आर्थिक नुकसान हुआ है। बी-पैक्स परसोहना के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि आंधी से टीन शेड उड़ने के कारण 344 बोरी यूरिया भीग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना से समिति को काफी नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

संबंधित खबरें