BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट मौसम 29 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम 29 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0
0

नई दिल्ली। मौसम 29 सितंबर 2026: देश में मानसून के आक्रामक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 29 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का भी खतरा बना हुआ है। दिल्ली, ओडिशा समेत 5 राज्यों में तेज तूफान का प्रहार देखने को मिल सकता है। वहीं, 2 से 3 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी है। वहीं, इस तेज बारिश के चलते उत्तर भारत और पूर्वी भारत में किसानों के फसलों के नुकसान होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 12 घंटे टेंशन बढ़ाने वाले हैं।

वही, बिहार से लेकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक उत्तर-दक्षिण दिशा में एक गर्त बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी असम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते बिहार, झारखंड में कई जिलों में तूफानी बारिश एक बार फिर से देखने को मिल सकती है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 29 सितंबर को देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

देश के 23 राज्यों में प्रचंड बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 29 सितंबर को देश के 23 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु, मेघालय और गुजरात में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। मछुआरों को विशेष रूप से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

संबंधित खबरें

दिल्ली NCR
दिल्ली(29-30 सितंबर- मध्यम बारिश की चेतावनी): मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 29 सितंबर की शाम से लेकर 30 सितंबर के बीच में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की संभावना है । वहीं, दिल्ली में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश
यूपी(29 सितंबर-बारिश-सतही हवा का अलर्ट): प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, शामली, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, बलरामपुर, झांसी, बिजनौर, बाराबंकी, बहराइच, हरदोई, बरेली, मैनपुरी, बस्ती, लखनऊ, कांशीराम नगर, ऐटा, बुलंदशहर, कन्नौज, फतेहपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबााद, मोरादाबाद और आजमगढ़ में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, लखनऊ में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार
बिहार (29 सितंबर- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): सिवान, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पटना में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड
झारखंड (29-30 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, पलामू, धनबाद, हजारीबाग और जमशेदपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (29 सितंबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): चमोली, ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और नैनीताल में मध्यम से तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं देहरादून में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल
हिमाचल (29-30 सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): बिलासपुर, ऊना, शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, सोलन, हमीरपुर और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (29 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और उधमपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(29-30 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): बांकुड़ा, उत्तर दिनाजपुर, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, जलपाईगुड़ी, बीरभूम, दार्जिलिंग, हावड़ा और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब 
पंजाब (29 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): कपूरथला, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, फिरोजपुर, संगरूर, मलेरकोटला, मनसा, मोगा और रूपनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान 
राजस्थान (29 सितंबर-भारी बारिश की संभावना): जयपुर, उदयपुर, बारां, चुरू, कोटा, दौसा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, जैसलमेर और अलवर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (29-30 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): टीकमगढ़, छतरपुर, शहडोल, सतना, रीवा, सिवनी, हर्दा, बेतुल, मांडला, विदिशा, सागर, दमोह, अनूपपुर, भोपाल, होशंगाबाद, विदिशा, खंडवा और देवास में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।