![]()
लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर के गृह विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम किया। इसका मकसद छात्रों और आम लोगों को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम पांडे ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं ने पोषक आहार की प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने पोस्टर, चार्ट और मॉडल से जरूरी पोषक तत्वों और कुपोषण से बचने के तरीके बताए। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, पोषण प्रश्नोत्तरी और सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता भी हुई। छात्राओं ने इनमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. राम पांडे ने स्वस्थ जीवन के लिए पोषण ज्ञान को जरूरी बताया। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनी कुमारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है। मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना दीक्षित ने छात्रों से अपने दैनिक भोजन में अनाज, दाल, हरी सब्जियां, मौसमी फल और दूध शामिल करने को कहा।
फरेन्दा कॉलेज में पोषण माह पर छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी:संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया जागरूक
और पढ़ें
संबंधित खबरें










































