महराजगंज के पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। विद्यालय के डायरेक्टर दुर्गेश सिंह ने भगत सिंह के जीवन संघर्ष और आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में ही देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्रा अंकिता चौधरी और आर्शिब निशा ने भी उनके बलिदान पर विचार रखे। इस दौरान लवली, काजल, खुशबू, नाजिया, प्रियल, माधुरी, प्रियांशु, रेहान, अवनीश यादव और दिवाकर सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
दीन दयाल इंटर कॉलेज में मनी भगत सिंह जयंती:विद्यार्थियों ने देशहित में कार्य करने का लिया संकल्प
और पढ़ें
संबंधित खबरें












































