वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पोखर भिटवा के पंचायत भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का सरकारी सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह ग्राम प्रधान लालजी और पंचायत सहायक राज कुमार ने डायल 112 और वाल्टरगंज पुलिस को फोन कर चोरी की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर सबूत जुटाए। प्रशासक और पंचायत सहायक ने शिकायत में बताया कि चोर सीसीटीवी, डीवीआर, मॉनीटर, यूपीएस, कम्प्यूटर मॉनीटर, सीपीयू, की बोर्ड, प्रिंटर, इन्वर्टर बैटरी, इन्वर्टर मशीन, सोलर पैनल और जरूरी सरकारी दस्तावेज चुरा ले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5-6 दिनों से गांव में बिजली नहीं है। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































