श्रावस्ती जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं। इसके कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। लगातार बारिश और आंधी से दर्जनों बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर टूट गए हैं। सड़कें पानी में डूब गई हैं और कई जगहों पर पेड़ हाईटेंशन तारों पर गिरने से बड़ा फॉल्ट आ गया है। गांव की नालियां बंद होने से पानी सड़कों पर भर गया है। तेज हवाओं के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बारिश से किसान खुश हैं, लेकिन गरीब लोग परेशान हैं।
और पढ़ें
संबंधित खबरें
















































