श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी में गुरुवार को बंद पड़ी एक राइस मिल में एसटीएफ की टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एसटीएफ की टीम राइस मिल के अंदर मौजूद रहकर जांच-पड़ताल में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, पूरा मामला नकली नोटों के कारोबार से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राइस मिल का गेट बंद कर की जा रही जांच छापेमारी के दौरान राइस मिल का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा और गोपनीयता के मद्देनजर मीडिया को भी राइस मिल के अंदर जाने से रोक दिया गया। एसटीएफ की कार्रवाई को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गिरफ्तारी और नकली नोटों के मामले की पुष्टि नहीं फिलहाल एसटीएफ की टीम की जांच जारी है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है या पूरा मामला नकली नोटों से जुड़ा है, इसकी भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों की ओर से भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बंद राइस मिल में STF ने छापा मारा:श्रावस्ती में नकली नोटों के कारोबार से जुड़े होने की आशंका
और पढ़ें
›
ठूठीबारी में पुलिस ने बाजार में पैदल गश्त की:दिवाली पर सुरक्षा के लिए सर्राफा बाजार में व्यापारियों से मिले थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह
›
धनतेरस पर बाजारों में देर रात तक खरीदारी हुई:बस्ती के साउघाट में बर्तन, खिलौने, सजावटी सामान और दोपहिया-चारपहिया वाहन खरीदे गए
›
धनतेरस पर जमुनहा बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी:लोगों ने सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और मिठाई खरीदी
