श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में समवाय ककरदरी के अंतर्गत जीवंत गांव ककरदरी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान डॉ. इमरान खान, पशु चिकित्सा अधिकारी, सोनवा द्वारा स्थानीय क्षेत्र के 37 पशुपालकों के कुल 169 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को आवश्यक परामर्श देते हुए पशुओं के उपचार हेतु निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। स्थानीय ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।
