श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में बालापुर के पास देर रात दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रमेश कुमार और शीतल राव सहित तीन व्यक्तियों के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल निजी वाहन से इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से दो घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इकौना थाना अध्यक्ष प्रेमानंद तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर:तीन लोग गंभीर घायल, दो सगे भाइयों की हालत नाजुक