Home लेटेस्ट न्यूज़ बसन्त लाल कॉलेज छात्रों ने किया थाना जरवा का भ्रमण:साइबर क्राइम, FIR...

बसन्त लाल कॉलेज छात्रों ने किया थाना जरवा का भ्रमण:साइबर क्राइम, FIR प्रक्रिया और पुलिसिंग का वास्तविक स्वरूप जाना

0
5


बसन्त लाल स्मारक इंटर कॉलेज, बालापुर जरवा के छात्र-छात्राओं ने आज थाना जरवा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं को करीब से जाना। भ्रमण के दौरान छात्रों को साइबर क्राइम से बचाव, एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया और पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना और कैदखाने की कार्यप्रणाली को भी समझा। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने, पुलिस का सहयोग करने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को जागरूक रहने की सलाह दी। विद्यालय परिवार ने पुलिस टीम द्वारा दिए गए सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण और जानकारीपूर्ण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here