Home लेटेस्ट न्यूज़ छेदी पुरवा गांव में तेंदुआ ने बकरी को बनाया निवाला:ग्रामीणों में दहशत,...

छेदी पुरवा गांव में तेंदुआ ने बकरी को बनाया निवाला:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग कर रहा निगरानी; पिंजरा लगाया गया

0
3


ललिया थाना क्षेत्र के धामा चौरी के मजरे छेदी पुरवा गांव में मंगलवार रात एक तेंदुए ने मुस्लिम खान की घर के सामने बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ झाड़ियों में घुस गया। प्रधान प्रतिनिधि पटवारी यादव ने बताया कि इस घटना के बाद ग्रामीण खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। गांव के बुधराम, श्याम सुंदर, टिकोरी, तिलक राम और साधु ने बताया कि एक दिन पहले भी तेंदुआ गन्ने के खेत में बैठा देखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, धामा चौरी, लम्मुइया, गणेशपुर, फटवा सहित आसपास के कई गांवों में तेंदुए को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। परसहवा में एक पिंजरा लगाया गया है, जिसमें बकरी बांधकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को समूह में निकलने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here