Home सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत:इलाज के लिए ले...

सिद्धार्थनगर में सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत:इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, तीन बच्चे अनाथ

0
0
सिद्धार्थनगर में सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत:इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, तीन बच्चे अनाथ

सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, हरिवंशपुर निवासी इजहार खान (28) अपनी पत्नी शरजहां खातून (26) और तीन बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब 3 बजे एक जहरीले सांप ने इजहार और शरजहां को डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। शवों को एम्बुलेंस से वापस घर लाया गया। मृतक दंपति अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here