धनतेरस पर बस्ती जिले के हर्रैया और भदावल बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने बर्तन, झाड़ू, नमक, धनिया और हल्दी खरीदी। इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी हुई। हर्रैया बाजार में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ तक दुकानें लगी थीं। इससे मुख्य सड़क संकरी हो गई। सड़क के बीच रखी गणेश प्रतिमा के आसपास भीड़ जुटने से वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। बाजार आए लोग और वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी वाहनों की कतार में फंस गई। सायरन बजने के बाद उसे रास्ता मिला। लोगों ने त्योहारों के दौरान लगने वाले जाम से राहत दिलाने की मांग की। ऐसे आयोजनों के दौरान व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन और यातायात विभाग से कदम उठाने की जरूरत बताई।
और पढ़ें
›
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 37 पर FIR:लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा; गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं
›
ठूठीबारी में पुलिस ने बाजार में पैदल गश्त की:दिवाली पर सुरक्षा के लिए सर्राफा बाजार में व्यापारियों से मिले थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह
›
धनतेरस पर बाजारों में देर रात तक खरीदारी हुई:बस्ती के साउघाट में बर्तन, खिलौने, सजावटी सामान और दोपहिया-चारपहिया वाहन खरीदे गए
