भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने अनुसूचित जाति मोर्चा महराजगंज की जिला कार्यसमिति घोषित की है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी अर्जुन कुमार को जिला महामंत्री बनाया गया है।
यह कार्यसमिति प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय सोनकर और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय की संस्तुति पर घोषित की गई है।
अर्जुन कुमार को जिला महामंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
और पढ़ें
›
धनतेरस पर परशुराम नगर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी:बर्तन, पूजा सामग्री और घरेलू सामान खरीदे; बच्चों ने खिलौने और पटाखे देखे
›
हरदी चौराहे पर मां लक्ष्मी का पंडाल सजा:दीपावली पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, बाजार में खरीदारी और मिठाइयों की दुकानों पर रही भीड़
›
चंदन कोटिया में टूटी नाली और रास्ते पर कचरा:स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी, ग्रामीणों ने सफाई की मांग की
