Home लेटेस्ट न्यूज़ श्रावस्ती के हर पीड़ित के साथ हम खड़े हैं मसूद आलम खान...

श्रावस्ती के हर पीड़ित के साथ हम खड़े हैं मसूद आलम खान राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी 290 विधानसभा, श्रावस्ती

0
5

 

 

श्रावस्ती। गिलौला के तिलकपुर मोड़ पर पिछले महीने कल्पराम यादव जी के मकान को बुल्डोजर से गिरा दिया गया था। इसके बाद परिवार के सामने मलबे और बचे हुए सामान के बीच जीवन गुजारने की मुश्किल स्थिति पैदा हो गई। इतना ही नहीं, परिवार को वहाँ से हटाने की कार्रवाई भी की जा रही थी।जब यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो मैंने उच्च अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा—अब जुल्म की भी एक सीमा होती है। किसी गरीब और पीड़ित परिवार को इस तरह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।प्रशासन ने फिलहाल मेरी बात का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई को रोका है।मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ—श्रावस्ती में किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय, अत्याचार और जुल्म होगा, तो मसूद आलम खान उसकी आवाज़ बनेगा।पीड़ित व्यक्ति किसी भी धर्म, समाज या वर्ग से हो, हम उसके साथ खड़े हैं। हमारा संघर्ष न्याय, इंसाफ और इंसानियत के लिए है।

 

*मसूद आलम खान*

राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी

*290 विधानसभा, श्रावस्ती*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here