बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार रात एक 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूटपाट की। बदमाशों ने उन्हें झाड़ियों में फेंक दिया और भाग गए। पीड़ित महिला की पहचान फूल कुमारी (80 वर्ष) के रूप में हुई है। अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर उनके गले की माला, कान के कुंडल, पायल और नाक की कील जबरन छीन ली। लूटपाट के बाद आरोपियों ने वृद्धा को पास की झाड़ियों में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीआरवी 112 और हर्रैया थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हर्रैया में 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूटपाट:गहने छीनकर झाड़ियों में फेंका, सीएचसी हर्रैया में इलाज जारी
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































