संबंधित खबरें
और पढ़ें
उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति के विरुद्ध पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप संज्ञान में आए हैं।
प्रकरण की जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त *उपनिरीक्षक द्वारा अभियुक्त से सांठगांठ कर अभियुक्त को विवेचना में अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किया गया, जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।*
उक्त कृत्य को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली एवं छवि को प्रभावित करने वाला मानते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा उक्त उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।*
साथ ही, उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच संचालित कराए जाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि प्रकरण के सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।
जनपद पुलिस शुचिता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के प्रति सदैव कटिबद्ध है।










































