पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम *श्री आलोक कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा *श्री राज प्रकाश सिंह* एवं प्रभारी साइबर सेल श्री मनोज कुमार मय साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार शिकायतकर्ता *शैलेन्द्र कुमार मिश्रा* के बैंक खाते में ठगी गई धनराशि में से *₹5,000/-* की धनराशि *MRM (Money Restoration Module) Portal* के माध्यम से सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
आवेदक *शैलेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा* निवासी *लक्ष्मननगर, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती*, हालपता *भिनगा रेन्जरी बनकटवा वन बैरियर, भिनगा, श्रावस्ती* द्वारा दिनांक *04.08.2026* को *एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in)* पर शिकायत संख्या *33108260193689* दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि फ्रॉडस्टर द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से *₹13,097/-* की धनराशि ठगी कर ली गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप *MRM (Money Restoration Module) Portal* के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में *₹5,000/-* की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*विवरण पुलिस टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।
2. उ0नि0 श्री मनोज यादव थाना कोतवाली भिनगा।
3. का0 अमरजीत शर्मा थाना कोतवाली भिनगा।
4. का0 प्रमोद कुमार थाना कोतवाली भिनगा।









































