साइबर ठगी के मामलों में श्रावस्ती पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों के बैंक खातों में कुल 9,999.40 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। मंगलवार शाम 6:00 बजे पुलिस विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को राहत मिली है।साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के फतेहपुर बनगई, जमुनहा निवासी वसीउल्ला पुत्र अहमद ने 4 जून 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार फ्रॉडस्टर ने यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 26,300 रुपये की धनराशि ठग ली थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल थाना मल्हीपुर की टीम ने संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई शुरू की।वहीं प्रयासों के बाद MRM पोर्टल के माध्यम से 4,999.40 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। भिनगा साइबर सेल ने 5,000 रुपये कराए वापस इसी तरह थाना सोनवा क्षेत्र के लक्ष्मननगर निवासी और वर्तमान में भिनगा रेंजरी बनकटवा वन बैरियर निवासी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा ने 4 अगस्त 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 13,097 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। शिकायत पर थाना कोतवाली भिनगा की साइबर सेल ने संबंधित बैंक और अन्य संस्थाओं से समन्वय कर कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप MRM पोर्टल के जरिए 5,000 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी की सूचना मिलने पर पीड़ितों को तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।
श्रावस्ती पुलिस ने साइबर ठगी के 9,999 रुपये वापस कराए:मल्हीपुर और भिनगा साइबर सेल की कार्रवाई, शेष रकम वापसी की कोशिश जारी
और पढ़ें
संबंधित खबरें
















































