BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में 33 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:16 SI समेत कई पुलिसकर्मी इधर से...

श्रावस्ती में 33 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:16 SI समेत कई पुलिसकर्मी इधर से उधर, थानों और पुलिस लाइन में बदली तैनाती

0
1

श्रावस्ती पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने 33 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश 28 सितंबर की देर शाम जारी हुआ और सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरण सूची में 16 उपनिरीक्षक के अलावा मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं। पुलिस लाइन से कई पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ थानों से पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। भिनगा समेत सात थानों में नई तैनाती पुलिस लाइन से कोतवाली भिनगा में उपनिरीक्षक अमरनाथ चौहान, रामअशीष और अतुल कुमार वर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। सिरसिया में शोभानाथ और शैलेन्द्र कुमार, जबकि मल्हीपुर में दिनेश कुमार की तैनाती की गई है। हरदत्तनगर गिरंट में वीरांगना मिश्रा और महेश चन्द्र, सोनवा में विजय प्रकाश और गौतम मुनि यादव को भेजा गया है। गिलौला में सुरेंद्र कुमार, पशुपतिनाथ तिवारी, प्रमोद तिवारी और आरक्षी चंद्र प्रकाश यादव की तैनाती हुई है। इकौना और शाखाओं में भी हुआ फेरबदल स्थानांतरण के तहत इकौना, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना और डीसीआरबी शाखा में भी पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सिरसिया, सोनवा, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, इकौना, गिलौला और नवीन मॉडर्न पुलिस थाने से कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

संबंधित खबरें