महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया के पंडितावलपुर टोला में मंगलवार शाम करीब 8 बजे एलपीजी गैस लीक होने से एक घर में आग लग गई। अनिकेत यादव के नाम से हिंदुस्तान पेट्रोलियम का गैस कनेक्शन है। उस समय उर्मिला देवी खाना बना रही थीं और पूनम उनकी मदद कर रही थीं। घर के अन्य सदस्य राम प्रकाश यादव, अर्जुन यादव और श्रीराम यादव किचन के पास बरामदे में बैठे थे। अचानक गैस लीक हुई और सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में घर का हजारों रुपये का सामान जल गया और किचन भी खराब हो गया। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई।
और पढ़ें
संबंधित खबरें
















































