BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में भारी बारिश से घर की दीवार गिरी:बेनीडिहवा गांव में जलभराव...

श्रावस्ती में भारी बारिश से घर की दीवार गिरी:बेनीडिहवा गांव में जलभराव से रास्ता बंद, पीड़ित ने DM से मांगी मदद

0
6

श्रावस्ती के भिनगा इलाके में लगातार बारिश से एक घर की मिट्टी की दीवार गिर गई है। बेनीडिहवा गांव के राम कुमार यादव ने जिलाधिकारी से मदद मांगी है। राम कुमार के घर के चारों तरफ पानी भर गया है, जिससे आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। उनके परिवार को काफी परेशानी हो रही है और घर में भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाए। साथ ही, आने-जाने का रास्ता खुलवाने और जरूरी राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

संबंधित खबरें