बस्ती में पांच लोगों पर मारपीट का आरोप:पीड़ित ने लाठी-डंडे से पीटने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की; मुकदमा दर्ज

0
5

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के बभनियाव खुर्द गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। काशीराम पुत्र अगनू ने आरोप लगाया कि 7 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे पांच लोग उनके घर आए और लाठी-डंडों व लात-मुक्कों से पीटा।
काशीराम के मुताबिक, आरोपियों में राजपाल, शनि, राजेश, अन्य शामिल थे। पिटाई से उन्हें चोटें आईं।
उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। काशीराम ने पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
नगर थाना प्रभारी रामप्रसाद यादव ने बताया कि मामले में 8 नवंबर की देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here