सिंदुरिया थाना क्षेत्र के परसा मीर गांव में दिवाली की रात एक घर में आग लग गई। पुनीता मिश्रा ने करीब पांच लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। जनेश्वर मिश्रा की पत्नी पुनीता शनिवार को अपने 14 वर्षीय बेटे अभय मिश्रा के साथ घर में ताला लगाकर मायके दमकी गई थीं। जनेश्वर रोजी-रोटी के लिए मालदीव में रहते हैं। जनेश्वर, स्वर्गीय जगदीश मिश्रा के बेटे हैं। आग से घर में रखी दो सिलाई मशीनें, एलईडी टीवी और बीसी सखी की बायोमेट्रिक मशीन जल गईं। सोने-चांदी के गहने, कान के झुमके, टीका, नथुनी, पायल और बिछिया भी जल गए। इसके अलावा दो पंखे, तीन बड़े बक्से, साइकिल, गैस सिलेंडर, बर्तन और घर का अन्य सामान भी जल गया। लेखपाल दीपाली सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर जांच कर रिपोर्ट लगा दी है।
और पढ़ें
›
बस्ती के कप्तानगंज में गन्ने के खेत में भ्रूण मिला:काली माता मंदिर के पास का मामला, पुलिस कर रही जांच
›
बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, युवक की मौत:बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर NH-730 के बाबा चौराहे के पास हादसा; एक युवक घायल
›
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला-महामंत्री की पत्नी का निधन:महराजगंज के पड़री कला गांव में शोक, पथलहवा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
