बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर NH-730 के बाबा चौराहे के पास बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में 24 वर्षीय पुल्ली शुक्ला की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसा धर्मकांटा के पास हुआ। बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। मृतक की पहचान श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के ढूहरू बंटवारा निवासी पुल्ली शुक्ला के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। घायल युवक को एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज, बहराइच ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
›
दिवाली की रात परसा मीर गांव में घर जला:पुनीता मिश्रा ने पांच लाख रुपए के नुकसान की बात कही; सिलाई मशीनें, टीवी, गहने और घरेलू सामान जले
›
बस्ती के कप्तानगंज में गन्ने के खेत में भ्रूण मिला:काली माता मंदिर के पास का मामला, पुलिस कर रही जांच
›
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला-महामंत्री की पत्नी का निधन:महराजगंज के पड़री कला गांव में शोक, पथलहवा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
